प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के बीच नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता शुरू

0
pm-mnodi-22-10-26-852

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क इन दिनों भारत की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली में हैं। कल शाम उनका आगमन हुआ, जिसके बाद आज सुबह उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता हो रही है। इस दौरान दोनों नेता आपसी संबंधों के तमाम पहलुओं की समीक्षा के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श कर रहे हैं। इस उच्च स्तरीय बैठक के बाद कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री टस्क के साथ वित्त और अर्थव्यवस्था मंत्री आंद्रेज डोमांस्की और एक बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी आया है। पोलैंड के प्रधानमंत्री के तौर पर यह उनका दूसरा भारत दौरा है। इससे पहले विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज सुबह प्रधानमंत्री टस्क से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए डॉ. जयशंकर ने भारत-पोलैंड सहयोग को विभिन्न क्षेत्रों में और मजबूत करने पर उनके विचारों की सराहना की और प्रधानमंत्री मोदी के साथ होने वाली बैठक को लेकर उत्साह जताया। अपनी यात्रा के दौरान पोलैंड के प्रधानमंत्री ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

नई दिल्ली में बैठकों के बाद प्रधानमंत्री टस्क बेंगलुरु जाएंगे, जहां वे आईटी और अंतरिक्ष क्षेत्रों सहित विभिन्न व्यावसायिक दिग्गजों और हितधारकों से बातचीत करेंगे। इस यात्रा से व्यापार, निवेश, रक्षा, उभरती हुई प्रौद्योगिकियों, अक्षय ऊर्जा, शिक्षा और सांस्कृतिक संबंधों के मोर्चे पर भारत-पोलैंड रणनीतिक साझेदारी को और अधिक गति मिलने की पूरी संभावना है। बता दें कि पोलैंड मध्य और पूर्वी यूरोप में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक और निवेश साझेदार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed