रक्षा मंत्रालय ने ब्रह्मोस एयरोस्पेस के साथ 660 करोड़ रुपये से अधिक का करार किया, भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत होगी मजबूत

0
Ministry-Defence-6-10-26-32100000

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के युद्धपोतों के लिए ब्रह्मोस फायर कंट्रोल सिस्टम और लॉन्चर्स की खरीद हेतु ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड के साथ 660 करोड़ रुपये से अधिक के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। ‘बाय (इंडियन-इंडीजीनसली डिजाइन्ड, डेवलप्ड एंड मैन्युफैक्चर्ड)’ श्रेणी के तहत यह समझौता नई दिल्ली में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में हुआ।

न्यूनतम 68% स्वदेशी सामग्री वाले इस प्रोजेक्ट से एमएसएमई (MSME) सहित विभिन्न भारतीय उद्योगों की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहन मिलेगा। नौसेना के प्रमुख अग्रिम पंक्ति के युद्धपोतों पर तैनात ब्रह्मोस प्रणाली समुद्री हमला अभियानों के लिए भारतीय नौसेना की प्राथमिक सतह-से-सतह पर मार करने वाली मिसाइल प्रणाली है। यह सौदा भारत के समुद्री सुरक्षा ढांचे और समग्र रक्षा क्षमताओं को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *