IFFI 2026: डॉक्यूमेंट्री ‘स्काई बियॉन्ड बॉर्डर्स – तरंग शक्ति’ में दिखी सैन्य क्षमता से परे भारत की सांस्कृतिक ताकत और एकता की झलक

0
film-iff-22-11-26-5210-1

डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘स्काई बियॉन्ड बॉर्डर्स – तरंग शक्ति’ (Sky Beyond Borders – Tarang Shakti) भारत की सैन्य क्षमताओं से परे उसकी सांस्कृतिक ताकत, एकता और सहयोग की भावना को दर्शाती है।

गोवा में आयोजित 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2026 के पांचवें दिन रेड-कार्पेट कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए फिल्म की निर्देशक कनिका गौतम ने कहा कि इस फिल्म का उद्देश्य दुनिया के सामने भारत को परिभाषित करने वाले विविध सांस्कृतिक मूल्यों और परंपराओं को प्रस्तुत करना है। उन्होंने बताया कि फिल्म में योग, मैराथन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भारत के सांस्कृतिक योगदान को दर्शाया गया है, जो देश की विविधता में एकता को प्रतिबिंबित करता है।

इस अवसर पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (पश्चिम क्षेत्र) की महानिदेशक स्मिता वत्स शर्मा ने कहा कि इफ्फी (IFFI) जैसे फिल्म महोत्सव दुनिया भर और भारत के विभिन्न हिस्सों की फिल्मों को प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह महोत्सव उभरते और स्थापित निर्देशकों, तकनीकी पेशेवरों तथा रचनात्मक प्रतिभाओं को एक साथ लाता है, और लोगों व संस्कृतियों को जोड़ने की सिनेमा की शक्ति तथा भारत की विविधता का जश्न मनाता है।

कनिका गौतम द्वारा निर्देशित ‘स्काई बियॉन्ड बॉर्डर्स – तरंग शक्ति’ अंग्रेजी भाषा की 14 मिनट की एक एविएशन डॉक्यूमेंट्री है। इसे गोवा में चल रहे 57वें इफ्फी 2026 के ‘गाला प्रीमियर’ (Gala Premieres) खंड में शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *