सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन: युवा स्टार तन्वी शर्मा महिला सिंगल्स और त्रीसा-गायत्री की जोड़ी डबल्स के फाइनल में

0
batmintion-court-9-8-26-5288-2

लखनऊ में जारी सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में आज भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। भारत की युवा सनसनी तन्वी शर्मा ने महिला सिंगल्स के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। वहीं, महिला डबल्स में त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की भारतीय जोड़ी ने भी खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली है।

महिला सिंगल्स के एक रोमांचक ऑल-इंडियन सेमीफाइनल में 17 वर्षीय तन्वी ने पिछड़ने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए हमवतन उन्नति हुड्डा को 11-21, 21-10, 21-13 से शिकस्त दी। कल होने वाले फाइनल मुकाबले में तन्वी का सामना थाईलैंड की चौथी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सुपानिदा कतेथोंग से होगा। कतेथोंग ने दूसरे सेमीफाइनल में जापान की शीर्ष वरीयता प्राप्त रिको गुंजी को 21-16, 20-22, 21-10 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया है।

दूसरी ओर, महिला डबल्स में शीर्ष वरीयता प्राप्त और गत चैंपियन त्रीसा जॉली व गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने सेमीफाइनल में यूक्रेन की पोलिना बुहरोवा और येवहेनिया कांटेमिर की जोड़ी को 13-21, 21-10, 21-12 से मात दी। खिताबी मुकाबले में कल भारतीय जोड़ी की भिड़ंत इंडोनेशिया की आर. के. नास्तिन और आई. एस. मीडा की जोड़ी से होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *