भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे हैं प्रधानमंत्री श्री मोदी

0
mp-cm-20-10-26-5210

सलैया में 11 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सलैया के विजयादशमी समारोह में हिस्सा लिया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान श्री राम के आदर्श अपनाते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी देश में रामराज लाने के लिए प्रयासरत हैं। भगवान श्री राम की तरह उन्होंने शत्रु को उसके घर में घुसकर मारने का शौर्य भी दिखाया है। जनकल्याणकारी नीतियों से प्रधानमंत्री मोदी सुशासन और विकास अर्थात रामराज स्थापना का कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव विजयदशमी पर सलैया क्षेत्र में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज राष्ट्रवासियों ने देखा है कि न्यायालय के निर्णय का किस तरह सम्मान होता है। अयोध्या में भगवान श्री राम का धाम तो विकसित हो गया। अब भगवान श्री कृष्ण का धाम विकसित हो इसके लिए समस्त राष्ट्रवासी उम्मीद भरी नजरों से इस कार्य की प्रतीक्षा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समस्त नागरिकों को दशहरे की बधाई दी। प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया गया।

सलैया के नागरिकों को मिलेगी नई सड़क

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सलैया क्षेत्र में 11 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित की जाने वाली सलैया गुराडी सड़क के निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस सड़क के निर्माण से स्थानीय निवासियों को आवागमन की सुविधा होगी। दो किलोमीटर से अधिक दूरी की इस सड़क का कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा। कार्यक्रम को विधायक श्री रामेश्वर शर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर श्री राहुल कोठारी और अन्य अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम में भगवान श्री राम का दरबार भी सजाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed