दीपावली पर माधवनगर अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मरीजों से बात की, दीपावली की मंगलकामनाएं दीं
मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव रविवार की शाम दीपावली पर उज्जैन शहर के माधवनगर अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां भर्ती मरीजों से आत्मीय संवाद कर उनके हाल-चाल पूछे एवं सभी को दीपावली की मंगलकामनायें दीं। मुख्यमंत्री ने मरीजों से उनकी देखभाल और उपचार व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली तथा आईसीयू में जाकर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माधवनगर अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग की छात्राओं को मिठाई व पटाखे वितरित कर उनके साथ दीपावली मनाई।
इस अवसर पर उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रवि सोलंकी, नगर अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, संभागायुक्त श्री आशीष सिंह, एडीजी श्री राकेश गुप्ता, डीआईजी श्री नवनीत भसीन, कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह,एसपी श्री प्रदीप शर्मा सहित डाक्टर्स एवं स्वास्थ्य सेवक उपस्थित थे।