मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
युवा वर्ष 2027 में दो बार परीक्षा करवाने के लिए एग्जाम कैलेंडर तैयार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वादा पूरा किया
20 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमने घोषणा की थी कि युवा वर्ष 2027 में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य सेवा परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जाएगी। आज इस संकल्प को धरातल पर उतारते हुए वर्ष 2027 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह मध्यप्रदेश के युवाओं को लोक सेवा आयोग की परीक्षा की अपनी तैयारी की बेहतर योजना बनाने और अपने सपनों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि हमारी सरकार पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।